कसियालेख से पोखराड–धारी मोटर मार्ग होगा दुरुस्त, लंबे समय से खराब सड़क से जूझ रहे लोगों को राहत
उत्तराखंड के भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुधार को लेकर बड़ी पहल की गई है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के कसियालेख से पोखराड–धारी मोटर मार्ग पर 5 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से होने वाले डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया।
धारी ब्लॉक के कसियालेख से चौखुटा, पोखराड होते हुए धारी तक का मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में था। खराब सड़क के चलते ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीणों की मांग पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शासन से 5 करोड़ 37 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई।
स्वीकृति मिलने के बाद मंत्री कैड़ा ने आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
मंत्री कैड़ा ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।





0 टिप्पणियाँ