नन्हीं बच्ची ने कमिश्नर-डीएम को लगाया रंग,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली महोत्सव में दिखा अपनापन

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली महोत्सव में दिखा अपनापन 

हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के 11वें होली महोत्सव का रंग इस बार कुछ खास रहा।मंच पर जब कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी मौजूद थे, तभी एक छोटी सी बच्ची मासूम मुस्कान के साथ आगे बड़ी और फिर उसने पूरे आत्मविश्वास के साथ दोनों अधिकारियों को होली का रंग लगा दिया।यह दृश्य देख कार्यक्रम में मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे।

बच्ची को दिया आशीर्वाद -

कमिश्नर साहब और डीएम महोदय ने भी बड़े स्नेह के साथ बच्ची (कृतिका कपूर)को आशीर्वाद दिया और उसके साथ हंसी-मज़ाक करते नजर आए।

होली का यही तो असली संदेश है रंग, रिश्ते और मुस्कान

होली के इस रंग में प्रशासन और समाज के बीच आत्मीयता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।जहां एक ओर औपचारिकता थी वहीं दूसरी ओर अपनापन भी साफ झलक रहा था।होली का यही तो असली संदेश है रंग, रिश्ते और मुस्कान।

 join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ