हल्द्वानी,EVCL क्रिकेट मैच में बड़ा फर्जीवाड़ा,पूर्व विधायक नारायण पाल सहित कई राज्यों के लोगों से की लाखों की ठगी

EVCL क्रिकेट लीग से पहले बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने 

हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली EVCL क्रिकेट लीग से पहले बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।आरोप है कि क्रिकेट टीम बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई, जिसमें कई राज्यों के लोग और पूर्व विधायक नारायण पाल भी प्रभावित बताए जा रहे हैं।

मामले में लीग के आयोजक विकास ढाका पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास ढाका को होटल से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।। 

गौरतलब है कि 3 फरवरी से स्टेडियम में मैच शुरू होने थे, लेकिन इस खुलासे के बाद पूरे आयोजन पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ