हल्द्वानी:सीएम कार्यक्रम स्थल के पास जंगल में धदकी आग,प्रशासन में हड़कंप, मुख्यमंत्री धामी ने कही ये बात...

सीएम कार्यक्रम के पास जंगल में आग, मचा हड़कंप

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब नजदीकी जंगल में अचानक आग लग गई।।

जमरानी बांध परियोजना के ऊपर पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में अचानक आग लग गई। यह घटना उस समय हुई, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जमरानी बांध परियोजना के स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनता को संबोधित कर रहे थे। जिसकी लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं।।

सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

पहाड़ के लिए वनाग्नि चुनौती जरूर हे लेकिन...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहाड़ के लिए वनाग्नि चुनौती जरूर है, साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें और किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ