हल्द्वानी डबल मर्डर अपडेट,दोनों मृतकों की हुई शिनाख्त,पुलिस ने बताई ये बात....

दोनों की हुई शिनाख्त 

हल्द्वानी, नवीन गल्ला मंडी परिसर में आज हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ी अपडेट प्राप्त हुई है। मृत युवती की शिनाख्त ओखलकांडा ब्लॉक के मल्ली पोखरी निवासी कु. लक्ष्मी पुत्री हेम चंद्र पोखरिया के रूप में हुई है। वह एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा थी। वहीं मृतक युवक की पहचान अल्मोड़ा निवासी शुभम कुमार टम्टा के रूप में हुई है।।

बताते चलें कि आज गुरुवार सुबह मंडी परिसर के अंदर युवक-युवती के शव पड़े मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार युवक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसमें उसका नाम शुभम कुमार टम्टा और जन्मतिथि 31 दिसंबर 1995 अंकित है। आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर पहचान की पुष्टि की युवती की पहचान भी बाद में दस्तावेजों और स्थानीय स्तर पर की गई, जिसके बाद उसकी पहचान कु. लक्ष्मी के रूप में हुई।।

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि दोनों की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। घटनास्थल पर खून से सने पत्थर मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी साक्ष्य जुटाने के लिए लगाया गया है।  मृतकों की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर युवक की पहचान की गई है। युवती की पहचान की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ