तेज रफ्तार का कहर
हल्द्वानी, लालकुआं–काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ने एक बार फिर एक घर का चिराग बुझा दिया। बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के पास शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी अनुसार हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 30 वर्षीय कार्तिक कांडपाल शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव की 25 वर्षीय नेहा कांडपाल ने उनसे लिफ्ट ली। नेहा एक निजी कंपनी में कार्यरत बताई जा रही है।।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही स्कूटी सवार गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े और आगे चल रहे डंपर (यूके 01-सीए 3035) को ओवरटेक करने का प्रयास किया, अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सीधे डंपर के नीचे जा घुसी।हादसा इतना भयावह था कि कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेहा के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।







0 टिप्पणियाँ