हल्द्वानी में आभूषण बनाने के नाम पर ठगी, सुनार फरार,बड़ी संख्या में पीड़ित पहुंचे एसएसपी कार्यालय

ग्राहकों का सोना लेकर सुनार फरार

हल्द्वानी में सोने के आभूषण बनाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है।कई पीड़ित लोग शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोप लगाया कि हल्दूचौड़ के एक सुनार ने उनसे सोना और नकद रकम लेकर आभूषण बनाने का वादा किया, लेकिन तय समय से पहले ही दुकान बंद कर फरार हो गया।।

गुजरौड़ा निवासी पुष्पा कन्याल समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि सुनार नीरज उर्फ नरेंद्र ने उनसे लाखों रुपये और सोना लिया था, लेकिन आभूषण देने से पहले ही 6 फरवरी को दुकान बंद कर गायब हो गया।पीड़ित का कहना है कि आरोपी का मोबाइल भी बंद आ रहा है, जबकि उसके परिवार द्वारा सामान लौटाने से भी इनकार किया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मंजूनाथ टी.सी.के ने मुखानी थाना पुलिस और एसओजी टीम को आरोपी की तलाश में तुरंत लगा दिया है।अब सभी पीड़ितों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और अपने सोने-रुपयों की वापसी का इंतजार है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ