विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला कबूतरबाज अतीकुर्रहमान चढ़ा पुलिस के हत्थे,एक फरार,जांच जारी

विदेश भेजने के नाम पर 1,33,000 रू की ठगी

हल्द्वानी,दिनांक 27.06.23 को वादी हैदर अली निवासी छोटा कब्रिस्तान द्वारा कोतवाली रामनगर में अयूब अंसारी खाताड़ी रामनगर वा अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी द्वारा वादी के साथ विदेश भेजने के नाम पर 1,33,000 रू की ठगी करने के संबंध में तहरीर दी गई।

जिसके आधार पर कोतवाली रामनगर में एफ0आई0आर0 नं0 266/23 धारा 420 भा0द0वि0 पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी,वहीं शातिर कबूतरबाज घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे। 

कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.02.26 को वांछित अभियुक्त अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी पुत्र नसीम मुल्लाह सेठ निवासी ग्राम सरखड़ा परमपुर माफी ठाकुरद्वारा को दबिश देखकर अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया। अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ