चंदन हॉस्पिटल की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू, तीन सदस्यीय समिति गठित
हल्द्वानी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल के खिलाफ मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल पर चिकित्सा में लापरवाही, अवैध वसूली, आर्थिक शोषण और कुप्रबंधन के गंभीर आरोप लगे हैं।
एडीएम विवेक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति अस्पताल द्वारा ली जा रही फीस, निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन और मरीजों के साथ किसी प्रकार के आर्थिक या मानसिक शोषण के आरोपों की विस्तृत पड़ताल करेगी।जांच समिति साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया में जुट गई है।
प्रशासन ने इस मामले से जुड़ी जानकारी रखने वाले संबंधित या असंबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि वे 7 दिनों के भीतर अपना मौखिक या लिखित बयान, अभिकथन अथवा उपलब्ध साक्ष्य किसी भी कार्य दिवस में समिति के समक्ष प्रस्तुत करें।







0 टिप्पणियाँ