अहम सुनवाई आज
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है।बताया जा रहा है कि यह मामला आज सुनवाई सूची में 36वें नंबर पर है।
रेलवे विभाग ने अपनी जमीन पर बने करीब 3660 भवनों को अतिक्रमण चिन्हित किया है। इन भवनों में लगभग 5236 परिवार, यानी करीब 27 हजार की आबादी निवास करती है।इससे पहले उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने इन सभी निर्माणों को हटाकर रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद यह मामला देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंचा।
आज की सुनवाई को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष टीमें तैनात की गई हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।।
अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं,क्या आज कोई बड़ा निर्णय आएगा?या फिर मामले में अगली तारीख दी जाएगी? फिलहाल, पूरे प्रदेश की नजरें इस अहम सुनवाई पर हैं।।






0 टिप्पणियाँ