सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई,थानाध्यक्ष ITI कुंदन रौतेला समेत दो उपनिरीक्षक निलंबित,कई लाइन हाजिर

सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई

ऊधमसिंहनगर,मृतक सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी पैगा, कोतवाली आईटीआई से जुड़े आत्महत्या प्रकरण में बरती गई घोर लापरवाही एवं उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।एसएसपी के आदेश पर उपनिरीक्षक ना०पु० कुन्दन सिंह रौतेला (थानाध्यक्ष आईटीआई) तथा उपनिरीक्षक ना०पु० प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित है।

 

निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों को मूल नियम-53 के तहत अर्द्ध औसत वेतन के बराबर जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही, नियमानुसार पुलिस लाइन्स में रहना अनिवार्य किया गया है। जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान इस शर्त पर होगा कि जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान इस शर्त पर होगा कि संबंधित अधिकारी यह प्रमाणित करेंगे कि वे किसी भी प्रकार के सेवायोजन, व्यापार या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं।इस पूरे मामले की गहन एवं विस्तृत प्रारंभिक जांच के लिए SP Crime एवं TRG, ऊधमसिंहनगर को निर्देशित किया गया है, जिन्हें निर्धारित समयसीमा में तथ्यात्मक एवं स्पष्ट जांच आख्या प्रस्तुत करनी होगी।

वहीं, चौकी पैगा, कोतवाली आईटीआई पर तैनात कुल 10 अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। सभी को पुलिस लाइन्स, रुद्रपुर में तत्काल आमद करने के निर्देश दिए गए हैं।लाइन हाजिर किए गए कर्मियों में शामिल हैं—उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार, अ०उ०नि० सोमवीर सिंह, मु०आरक्षी शेखर बनकोटी सहित कुल 10 पुलिसकर्मी। चौकी पैगा, कोतवाली आई०टी०आई० पर नियुक्त निम्नांकित अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया जाता है:-1.सभी को पुलिस लाइन्स, रुद्रपुर में तत्काल आमद करने के निर्देश दिए गए हैं।लाइन हाजिर किए गए कर्मियों में शामिल हैं—उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार, अ०उ०नि० सोमवीर सिंह, मु०आरक्षी शेखर बनकोटी सहित कुल 10 पुलिसकर्मी। चौकी पैगा, कोतवाली आई०टी०आई० पर नियुक्त निम्नांकित अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया जाता है:-1. उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जीतेन्द्र कुमार2. अ०उ०नि० सोमवीर सिंह3. मु०आरक्षी 154 ना०पु० शेखर बनकोटी4. आरक्षी 327 ना०पु० भूपेन्द्र सिंह5. आरक्षी 690 ना०पु० दिनेश तिवारी6. आरक्षी 501 ना०पु० सुरेश चन्द्र7. आरक्षी 392 ना०पु० योगेश चौधरी

8. आरक्षी 60 ना०पु० राजेन्द्र गिरी9. आरक्षी 298 ना०पु० दीपक प्रसाद10. आरक्षी 159 ना०पु० संजय कुमारएसएसपी ऊधमसिंहनगर ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ