हल्द्वानी RTO की ऑटो–ई रिक्शा यूनियन संग बैठक,वाहन कागज़ात से लेकर वर्दी तक,परिवहन विभाग ने ऑटो यूनियन को दिए नए निर्देश

हल्द्वानी में परिवहन विभाग की ऑटो–ई रिक्शा यूनियन के साथ अहम बैठक, नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश

हल्द्वानी। संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में मंगलवार को ऑटो एवं ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ परिवहन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह, तथा संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडे उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने ऑटो/ई-रिक्शा संचालकों को साफ निर्देश दिए कि-

➤वाहन के सभी काग़ज़ात पूर्ण व वैध रखें (फिटनेस, टैक्स, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन, परमिट)।

➤ओवरस्पीड, ओवरचार्जिंग और ओवरलोडिंग बिल्कुल न करें।

➤यात्रियों से निर्धारित किराया ही लें और व्यवहार में अनुशासन व सदव्यवहार बनाए रखें।

➤निर्धारित वर्दी पहनकर ही वाहन चलाएं।

➤किसी भी प्रकार का शराब/नशा करके वाहन न चलाएं।

➤रात में वाहन लाइट ऑन रखें और रिफ्लेक्टिव टेप लगाना अनिवार्य है।

➤चौराहों पर अनावश्यक वाहन खड़ा न करें।

➤ड्राइविंग लाइसेंस लेकर ही वाहन का संचालन करें।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियम उल्लंघन पर वाहनों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। यूनियन पदाधिकारियों ने विभाग को आश्वस्त किया कि सभी सदस्य निर्धारित नियमों का पालन करेंगे और वाहन संचालकों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही अपनी संस्थाओं के तहत चल रहे वाहनों में यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ