हल्द्वानी पहुंचे CM धामी,अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिक सम्मेलन में हुए शामिल,घुसपैठ और डेमोग्राफिक चेंज पर रुख सख्त

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी,अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिक सम्मेलन में हुए शामिल

एंकर...हल्द्वानी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौलापार हेलीपैड पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीआरपीएफ परिसर काठगोदाम में आयोजित अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल हुए, जहां उन्होंने वीरभूमि उत्तराखंड के गौरव को सलाम किया।कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सिर्फ देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है और इसी गौरव को प्रदर्शित करने के लिए पांचवें धाम, सैन्य धाम का निर्माण तेज़ी से जारी है।उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीरों को शत-शत नमन किया और सम्मेलन में शामिल होकर गर्व महसूस करने की बात कही।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि अतिक्रमण और डेमोग्राफिक चेंज के मुद्दे पर भी सख्त बयान दिया।उन्होंने साफ कहा कि घुसपैठियों को सबक सिखाया जाएगा और प्रदेश में किसी भी कीमत पर डेमोग्राफिक चेंज नहीं होने दिया जाएगा।सीएम ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रदेश की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश करने वालों की जांच चल रही है और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी दिशा में व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ