ठप ICU,ठप उम्मीदें,मरीजों की ज़िन्दगी भगवान भरोसे,बेस अस्पताल का ICU चार साल से कोमा में,करोड़ों की मशीनें फांक रहीं धूल

बेस अस्पताल का ICU चार साल से कोमा में

कुमाऊं का सबसे बड़ा सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल का ICU चार साल से ठप, करोड़ों की मशीनें फांक रहीं धूल।कोई नहीं ले रहा सुध।उत्तराखण्ड को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें देने का दावा करने वाली सरकार के दावे बुरी तरह फेल होते नज़र आ रहे है, जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में तो पहले से ही स्वास्थ्य सेवायें लगातार दम तोडती नजर आ रही है। लेकिन अब स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में मुख्य शहरों के अस्पताल भी बीमार दिखने लगे है, लोग इलाज के लिये दर-दर भटकने के लिये मजबूर हैं।। 

हलद्वानी बेस अस्पताल में चार साल पहले एक ICU 10 बेड का बनाया गया था जो लम्बे समय से बंद पड़ा है।स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी बंद पड़े ICU पर चिंता जताई है, उन्होंने कहा जब तक ICU के लिये विशेषज्ञ डॉक्टऱ नही मिलते तब तक ICU का संचालन होना मुश्किल है।।

ICU बंद का असर

गंभीर मरीजों का ICU उपलब्ध नहीं होने की वजह से हायर सेंटर रेफर होना पड़ता हे।डॉ. खड़क सिंह दुगताल, CMS बेस हॉस्पिटल के अनुसार, “आईसीयू संचालन के लिए आवश्यक विशेषज्ञ स्टाफ की जरूरत होती है, जो वर्तमान में उपलब्ध नहीं है। स्टाफ की कमी के चलते आईसीयू शुरू नहीं हो पा रहा है।”

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ