हल्द्वानी,आवास विकास कालोनी में फिर नोटिस,लोगों में नाराज़गी,दोबारा नोटिस कार्रवाई से लोगों की उड़ी नींद,मचा हड़कंप

आवास विकास कालोनी में फिर नोटिस, लोगों में नाराज़गी

हल्द्वानी की आवास विकास कॉलोनी में नोटिसों का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। करीब तीन महीने पहले जिस जांच को निरस्त कर लोगों को राहत मिली थी, वही मामला आज फिर सामने आ गया है। अचानक दोबारा नोटिस बांटे जाने से लोगों में गहरी नाराज़गी है।

हल्द्वानी तहसील में करीब तीन महीने पूर्व आवास विकास कालोनी के स्थानीय लोगों की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज की जांच की गई थी। इस जांच के आधार पर भारी संख्या में नोटिस जारी किए गए थे, जिससे कॉलोनी में हड़कंप मच गया था। मामला बढ़ा तो उच्च अधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए सभी नोटिस निरस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली थी और माना था कि प्रशासनिक भ्रम अब खत्म हो चुका है। लेकिन आज एक बार फिर आवास विकास क्षेत्र में कई घरों पर नए नोटिस बांट दिए गए। नोटिस मिलने के बाद लोगों की नींद उड़ गई और एक बार फिर पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब पहले ही नोटिस निरस्त करने के आदेश मिल चुके थे, तो दोबारा नोटिस भेजने का क्या औचित्य है?

लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से बार-बार की जा रही ऐसी कार्रवाई न सिर्फ उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रही है, बल्कि उनके वैध दस्तावेज़ों पर भी संदेह का माहौल पैदा कर रही है। वहीं स्थानीय नेताओं ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि बिना स्पष्ट आधार के दोबारा नोटिस भेजना कहीं न कहीं प्रशासनिक अव्यवस्था को दिखाता है। लोगों की मांग है कि जैसे पहले नोटिस निरस्त किए गए थे, उसी तरह इस बार भी विस्तृत जांच कर एक बार में स्थाई समाधान निकाला जाए, ताकि उन्हें बार-बार अनिश्चितता का सामना ना करना पड़े।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ