मुखानी पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों का किया पर्दाफाश,शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
दो मामलों में दर्ज हुई थीं FIR-
16 नवंबर 2025 को वादी सतीश जोशी, निवासी नारीपुर लामाचौड़, ने अपनी काली रंग की प्लैटिना मोटरसाइकिल UK04D-4464 चोरी होने की तहरीर मुखानी थाने में दी थी।इसी दिन दूसरी शिकायत दिनेश बिष्ट, निवासी चंदन बिहार, अमृताश्रम ऊंचापुल द्वारा दर्ज कराई गई, जिसमें उनकी मोटरसाइकिल UK04V-9838 चोरी होने की बात कही गई।
टीम ने वारदात स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय स्तर पर पूछताछ की। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर 24 नवंबर को पुलिस ने चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलों के साथ एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने पारस देवका उर्फ राजन (पुत्र राजेंद्र सिंह देवका), निवासी देवपुर देवका, कमलवागांजा, मुखानी, उम्र 28 वर्ष को खुशालपुर नई आबादी से जंगल को जाने वाली सड़क के पास गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
बरामद वाहन
1. मोटरसाइकिल UK04D-4464 (प्लैटिना, काला रंग) — FIR संख्या 250/25
2. मोटरसाइकिल UK04V-9838
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈






0 टिप्पणियाँ