डायल112 पर मिली अपहरण की सूचना,नैनीताल पुलिस ने दिखाई फुर्ती,XUV वाहन बरामद,सभी आरोपी गिरफ्तार

 कुछ ही घंटों में अपहरण का खुलासा, 08 आरोपी हिरासत में, XUV वाहन सीज

➤सूचना मिलते ही सभी नाकों को एक्टिव किया गया
➤चारों ओर नाकाबंदी और सघन चेकिंग
संदिग्ध वाहन की पहचान और ट्रैकिंग
कुछ ही समय में वाहन रोका गया
अपहृत की सुरक्षित बरामदगी
सभी 08 आरोपी हिरासत में

नैनीताल। पुलिस की तेज और सटीक कार्रवाई से एक अपहरण की वारदात का खुलासा कुछ ही घंटों में हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी०सी० ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 नवंबर 2025 को दीपक पुत्र माहवीर सिंह निवासी दादरी (हरियाणा), हाल निवासी आस्थान अपार्टमेंट रामनगर ने डायल-112 पर सूचना दी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके भाई राधा मोहन को देवी दयाल बिल्डिंग के पास से जबरन वाहन में डालकर ले गए हैं।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने सभी अधिकारियों को बैरियर चेकिंग और नाकाबंदी के सख्त निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल स्वयं मौके पर पहुंचे और चेकपोस्टों पर त्वरित रिस्पांस टीमों को सक्रिय किया।

कुछ ही समय में पुलिस ने संदिग्ध XUV वाहन (HR26FH9594) को हल्दुआ चेकपोस्ट पर रोक लिया, जिसमें से अपहृत राधा मोहन को सकुशल बरामद किया गया। वाहन में मौजूद 08 व्यक्तियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की गई तथा वाहन को सीज किया गया।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ