सौरभ जोशी से पांच करोड़ की रंगदारी की मांग-
हल्द्वानी, उत्तराखंड में भी भाऊ गैंग सक्रिय हो गया है। भाऊ गैंग के सदस्य ने यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को धमकी भरा ई-मेल भेजा है। भाऊ गैंग की ओर से आई ई-मेल में सौरभ जोशी से पांच करोड़ की रंगदारी मांग गई है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
भाऊ गैंग से धमकी मिलने के बाद सौरभ जोशी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर सुरक्षा देने व सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार रामपुर रोड ओ. लिविया कॉलोनी निवासी सौरभ जोशी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि बीते 15 सितंबर को उनकी मेल में एक धमकी भरा ई-मेल आया है।
मेल भेजने वाले ने खुद को भाऊ गैंग सदस्य बताते हुए कहा कि पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। इतना ही नहीं ई-मेल में कहा कि इस बात को अनदेखा मत करना नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा। भाऊ गैंग की ओर से आए मेल में सौरभ की करोड़ों रुपए की एक्सयूवी का भी जिक्र किया गया है। इस मेल के बाद सौरभ और उनका पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। 
बताते चले कि पिछले वर्ष नवंबर में भी सौरभ जोशो को ऐसी ही धमकी मिली थी। तब उन्हें एक धमकी भरा खत भेजा गया था और खत भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का बताया था। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी अरुण कुमार को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि अरुण का लॉरेंस गैंग से कोई वास्ता नहीं था। वह तो जल्द से जल्द अमीर बनना चाहता था और इसीलिए खत भेजा था। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुक. दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हे।





0 टिप्पणियाँ