वेंडी पब्लिक स्कूल गौलापार में धूम धाम से मनाया गया 15 अगस्त-
हल्द्वानी : वेंडी पब्लिक स्कूल गौलापार हल्द्वानी में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस की 79 सी वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। जय हिंद के नारों से विद्यालय गूंज उठा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन श्री पुरन चंद्र बवाड़ी, विद्यालय के प्रबंधक डॉ विकल बवाड़ी अभिभावकगण , प्रधानाचार्या डॉ भावना बवाड़ी उप प्रधानाचार्या, श्री विजय जोशी तथा श्रीमती मंजू थापा शामिल हुए।
कार्यक्रम में इंटर हाउस सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवी तक की विद्यार्थियों ने समूह गान प्रतियोगिता में अपनी मधुर आवाज से देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया कक्षा 6 से 8 तक की विद्यार्थियों ने नृत्य प्रतियोगिता में अद्भुत तालमेल और ऊर्जा का प्रदर्शन किया वहीं कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की मिसाल पेश की । विद्यालय में इसी समय जन्माष्टमी की छटा भी देखने को मिली । नन्हे मुन्ने कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी के बच्चे जहां कान्हा ओर राधा के रूप में विद्यालय आए। उनके नृत्य ने विद्यालय का माहोल भक्तिमय बना दिया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ विकल बवाड़ी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराया साथ ही भगवान श्री कृष्णा के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। वही विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ भावना बवाड़ी विद्यार्थियों ने सभी बच्चों को कल का भविष्य बताते हुए निवेदन किया की हमेशा अपने देश के प्रति ईमानदार रहे। अच्छी सोच के साथ देश का नाम ऊंचा बनाए रखने की बात की इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण व विद्यार्थी मौजूद रहे।






0 टिप्पणियाँ