हल्द्वानी,मलिक के बगीचे में बनेगा बनभूलपुरा थाना,IG और SSP ने भूमि पूजन कर रखी थाने की नींव

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा पर पुलिस महकमे ने उठाया पहला कदम -


हल्द्वानी, मलिक के बगीचे की जमीन अब नई पहचान पाने जा रही है। 8 फरवरी 2024 को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुए बवाल और उसके बाद लगे कर्फ्यू के केंद्र में रही इस जमीन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा थाना बनभूलपुरा के निर्माण के लिए घोषणा की थी। 

मलिक के बगीचे में  विधि विधान से हुआ भूमि पूजन -

बुधवार को इस वादे को मूर्त रूप देते हुए मलिक के बगीचे में भूमि पूजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा की मौजूदगी में विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी और एलआईयू के उप निरीक्षक आसिफ रजा समेत पुलिस महकमे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह भवन करीब 3 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा और इसे एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित थाना न केवल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, बल्कि यह क्षेत्र में पुलिसिंग को भी और अधिक प्रभावी बनाएगा।

जनता को यह संदेश दिया गया कि यह थाना पुलिसिंग को बेहतर करने, अपराध नियंत्रण, स्थानीय लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने, बाहरी/ संदिग्ध व्यक्ति के आवागमन में भी पर्याप्त चेकिंग करते हुए एक मजबूत और सशक्त पुलिस व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से बनाया जा रह है ताकि अराजक और उपद्रवी किस्म के तत्वों पर भी लगाम लगाई जा सके। एसएसपी नैनीताल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं सभी उच्चाधिकारीगणो को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ