केदारनाथ धाम मे नाच गाने का वीडियो हो रहा वायरल -

 केदारनाथ धाम मे नाच गाने का वीडियो सोशल मीडिया में बीते रोज़ से खूब वायरल हो रहा हे जिसका संज्ञान लिया गया हे और पवित्र स्थान में नाच गाना करके पवित्रता भंग करने वालों पर अभियोग पंजीकृत हुआ हे।

डी.जे. बजाकर नाचने सहित हो-हल्ला-

जानकारी अनुसार ये वीडियो कपाट खुलने के पूर्व की है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है,जिसमें कुछ युवक केदारनाथ मन्दिर के पीछे के हिस्से में डी.जे. बजाकर नाचने सहित हो-हल्ला कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो के सम्बन्ध में आस-पास पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो कपाट खुलने के बाद का नहीं है।

असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण किया गया हे-

इस प्रकरण में वादी गिरीश देवली, प्रभारी अधिकारी बी.के.टी.सी. हाल केदारनाथ धाम द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 08/2025 धारा 298 भारतीय न्याय संहिता (धार्मिक व पूजा स्थल को अपवित्र करना) सम्बन्धी अभियोग इन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। अभियोग की विवेचना प्रचलित है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण किया गया हे और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।जनपद पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि उक्तानुसार वीडियो केदारनाथ धाम की पवित्रता से जुड़ा है, कृपया इस वीडियो को प्रचारित-प्रसारित न करें।


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈