देवभूमि दौरे से पहले पीएम मोदी ने दी यह दो बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री धामी ने किया आभार व्यक्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किया आभार व्यक्त -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविन्दघाट से हेमकुंट साहिब के लिए रोपवे विकास के लिए केन्द्रीय मंत्रीमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया हे।

प्रधानमंत्री ने राज्य को दो बड़ी सौगात दी हैं-

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने से पहले प्रधानमंत्री ने राज्य को दो बड़ी सौगात दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ और हेमकुंट साहिब के लिए रोपवे का विकास होने से श्रद्धालुओं को दर्शन में काफी सुगमता होगी। मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री से इन दोनों रोपवे के निर्माण के लिए अनुरोध किया था।

प्रधानमंत्री मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है-

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का हर क्षेत्र में राज्य को सहयोग मिल रहा है। श्री केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, श्री बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के कार्य तेजी से हुए हैं। उनके आने के बाद राज्य में शीतकालीन यात्रा में भी श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ