काठगोदाम,इस क्षेत्र में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

नाले में मिला नर कंकाल-

हल्द्वानी, काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवादूंगा के जंगल में मंगलवार सुबह लकड़ी लेने गए कुछ स्थानीय लोगों की नजर एक नाले में पड़े, जिसमें नर कंकाल पर पड़ा हुआ था। नर कंकाल के मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कंकाल की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से नर कंकाल की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन कंकाल की शिनाख्त नहीं हो पाई। अब पुलिस कंकाल की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराने की योजना बना रही है।।

नाले में पड़े नर कंकाल की दिखी खोपड़ी-

जानकारी अनुसार काठगोदाम के दमुवादूंगा क्षेत्र में वार्ड-37 और 36 के पीछे एक घना जंगल है, जहां से कमेटिया बरसाती नाला गुजरता है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह क्षेत्रीय लोग अपनी रोजमर्रा की तरह जंगल में लकड़ी लेने गए थे। जब वे नाले से होते हुए जंगल के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने नाले में पड़े नर कंकाल की खोपड़ी देखी। 

कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा -

कंकाल की स्थिति इतनी खराब थी कि वह नाले के पत्थरों में फंसा और दबा हुआ था।जिससे उसका पहचान पाना मुश्किल हो गया। कंकाल के शरीर पर केवल लोअर, टी-शर्ट और अंडरवियर जैसे कपड़े थे। जिनसे उसकी पहचान का कोई सुराग नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों ने कंकाल के पास पड़े कपड़ों को देखा, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। नर कंकाल की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से कंकाल की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन कंकाल की शिनाख्त नहीं हो पाई। इधर काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कंकाल की मौत हत्या के कारण हुई है या यह कोई हादसा है-

इसके अलावा, कंकाल से मिले कपड़ों की जानकारी से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, और डीएनए सैंपल भेजने की तैयारी है, ताकि शव की पहचान हो सके। पुलिस ने इलाके में पूछताछ की, लेकिन किसी के गुमशुदा होने की सूचना नहीं मिली। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कंकाल की मौत हत्या के कारण हुई है या यह कोई हादसा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। काठगोदाम पुलिस ने कंकाल की पहचान के लिए अब तक सभी संभावित कदम उठाए हैं, और इलाके में अधिक पूछताछ की जा रही है

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ