हल्द्वानी,आरटीओ संदीप सैनी का एटीएस सेंटर पे औचक निरीक्षण,मिली अनियमियाएँ,तमाम यूनियन से मिल रही थी शिकायतें

आरटीओ संदीप सैनी का एटीएस सेंटर पे औचक निरीक्षण-

हल्द्वानी, विभिन्न वाहन ट्रक यूनियन्स / ऑटो यूनियन / टैक्सी यूनियन द्वारा कुछ दिन पहले ज्ञापन दिया गया था जिसमे ATS सेंटर पर पारदर्शिता ना होने संबंधी शिकायत की गई थी। इसी कर्म में आज दिनांक 28.3.2025 को दोपहर 1:30 बजे एटीएस सेंटर का औचक निरीक्षण आरटीओ संदीप सैनी वा एआरटीओ बिपिन कुमार के साथ किया गया। निरीक्षण के समय लगभग 18-20 वाहन फिटनेस के लिए आए हुए थे।

सभी जगह सीसीटीवी कैमरा लगवाए जा चुके हैं-

एटीएस सेंटर पर टीम ने पहुँच पाया की सेंटर पे समस्त कार्मिक उपलब्ध थे एवं रिसेप्शन काउंटर और आस पास सभी जगह सीसीटीवी कैमरा लगवाए जा चुके हैं । उक्त 18-20 वाहनों का भौतिक निरीक्षण उस समय तक नहीं किया गया था , जिसमे अधोहस्ताक्षरी एवं एआरटीओ द्वारा वाहन चैक किए गए जिसमे से निम्न वाहनों में कमियां पायी गईं -
➤एक स्कूल बस ( St Theresa स्कूल के साथ चलती है ) की भौतिक स्थिति ठीक नहीं थी और अंदर की स्थिति भी ठीक नहीं थी और ना ही जीपीएस / स्पीड गवर्नर ठीक था।
➤गौला के दो डंपर के टायरों की स्थिति खराब , लाइट , वाइपर नहीं थे।
➤दो ऑटो की सीटों की हालत ख़राब थी।
➤एक कैंटर के टायर बिल्कुल ख़राब स्थिति में रहे एवं एक नंबर प्लेट नहीं थी।  
➤रोडवेज की दो बसों के हॉर्न नहीं बज रहे थे।
➤एक हाईवा डंपर का शीशा टूटा था, प्रेशर हॉर्न लगा था आदि। 

20 वाहनों में सिर्फ दो वाहनों की कंडीशन ठीक -

उक्त सेंटर पर मौजूद गाड़ियों में से केवल दो वाहन एक स्कूल बस “(beersheeba school ) अच्छी कंडीशन में थी एवं एक डिजायर टैक्सी की भौतिक स्थिति अच्छी थी । उसके उपरांत उनको ऑटोमेटेड लेन पर फिटनेस हेतु निर्देशित किया गया। सेंटर मैनेजर राजू जोशी को निर्देशित किया गया कि जो भी वाहन सेंटर पर फिटनेस के लिए आ रहा है , उसकी भौतिक स्थिति सेंटर में अंदर जाने से पहले जांच की जाएँ और वाहन स्वामी को लिखित में मोटर वाहन नियमावली में इंगित कमियां दी जाएँ जिससे कमियां सुधार के बाद लाने पर फिटनेस जाँच की जाए।
➤वाहन स्वामियों को प्रपत्रों की फोटोस्टेट के लिए बाहर ना जाना पड़े , मोबाइल पर भी अगर काग़ज़ हैं तो उन्हें स्वीकार किया जाए ।
➤जिन वाहनों में अशिक्षित द्वारा कमियां बतायी गई हैं , उनके संबंध में फोटो सहित प्रमाण देने के बाद ही फिटनेस की जाए।

किसी भी वाहन से अतिरिक्त शुल्क वसूली किसी भी दशा में ना की जाए-

साथ ही “शिकायत पेटिका “ को भी खोल कर देखा गया जिसकी चाभी एआरटीओ प्रशासन के नियंत्रण में है,इसमें कोई शिकायत नहीं मिली। सेंटर मैनेजर को निर्देशित किया गया कि किसी भी वाहन से अतिरिक्त शुल्क वसूली किसी भी दशा में ना की जाए।  जिन वाहनों को हमारे द्वारा भौतिक निरीक्षण में अनफिट घोषित किया गया है के संबंध में निर्देशित किया गया , उन वाहनों की फिटनेस एटीएस एंटर पर गाड़ी ठीक करवाने के उपरांत फोटोग्राफ्स के साथ संरक्षित की जाए तभी फिटनेस की जाए ।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ