रैपिडो ऐप से जुड़े दो निजी दोपहिया वाहनों को किया जब्त- 

हल्द्वानी, परिवहन विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रैपिडो ऐप से जुड़े दो निजी दोपहिया वाहनों को जब्त कर लिया। विभाग ने स्पष्ट किया हे कि रैपिडो केवल व्यावसायिक वाहनों के लिए मान्य है, जबकि ऐप के माध्यम से निजी वाहनों का पंजीकरण किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। 

रैपिडो ऐप के जरिए निजी वाहनों पर सवारी ढोने का काम-

जांच में सामने आया कि रैपिडो ऐप के जरिए निजी वाहनों का पंजीकरण कर सवारी ढोने का काम किया जा रहा था, जबकि यह सुविधा केवल कमर्शियल वाहनों के लिए आरक्षित है। परिवहन विभाग ने इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए दो वाहनों को जब्त कर उनका चालान किया हे। 

रैपिडो ऐप के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई-

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में रैपिडो ऐप के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और इसे उच्च स्तर पर ले जाया जाएगा। परिवहन विभाग इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखे हुए है और नियमों के उल्लंघन पर कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

बीते दिनों आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी ने भी रैपिडो ऐप पे करी थी कारवाही-

बताते चलें कि बीते दिनों आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी ने स्वयं रैपिडो ऐप से एक बाइक टैक्सी बुक करी जिसके बाद एक युवक स्कूटी लेकर पहुंचा। जांच में पाया गया कि यह प्राइवेट स्कूटी थी, जबकि कमर्शियल वाहन होना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्कूटी को तुरंत सीज कर दिया गया था और आज एक और मामला सामने आया हे।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click