9वीं कक्षा की छात्रा ने 12वीं कक्षा के छात्र पर लगाया दुष्कर्म का आरोप-
उत्तराखंड, एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां 9वीं कक्षा की छात्रा ने 12वीं कक्षा के छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसका पता छात्रा के गर्भवती होने पर चला है पूरा घटनाक्रम देहरादून में थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है।

छात्रा की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में करवाया भर्ती,खुला मामला-
एक ही स्कूल में पढ़ते थे और दोनों के बीच थी दोस्ती-
परिजनों का कहना है कि आरोपी और छात्रा एक ही स्कूल में पढ़ते थे और दोनों के बीच दोस्ती थी। छात्र अक्सर छात्रा को स्कूल में साथ लाता-जाता था और उसे इधर-उधर घुमाने के लिए भी ले जाता था। आरोप है कि पिछले एक साल के दौरान आरोपी किशोर ने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया।नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

अस्पताल में इलाज के दौरान पूरी घटना अपने परिवार को बताई-
किशोरी ने अस्पताल में इलाज के दौरान पूरी घटना अपने परिवार को बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।







0 टिप्पणियाँ