हल्द्वानी की युवती के साथ लव,सेक्स और धोखा,जाने चौका देने वाला मामला

शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म- 

हल्द्वानी, शहर निवासी युवती से धोखे में रखकर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दरअसल युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी युवक ने दूसरी लड़की से शादी भी रचा ली। अब युवती की तहरीर पर देहरादून पुलिस ने आरोपी युवक समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।। 

हल्द्वानी की युवती देहरादून में रहकर करती है पढ़ाई-

देहरादून पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी की युवती ने बताया कि वह देहरादून में रहकर पढ़ाई करती है। 12 फरवरी 2023 को हल्द्वानी से देहरादून जाते समय काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन में उसकी मुलाकात सिद्धार्थ चौधरी जिला संभल यूपी से हुई। आरोपी युवक पोस्ट ऑफिस में अपने को कार्यरत बताया। सफर के दौरान सिद्धार्थ चौधरी ने होशियारी से उसका मोबाइल नंबर ले लिया,फिर दोनों में मोबाइल पर काफी बातें होती रहीं।इस बीच एक दिन सिद्धार्थ चौधरी उससे मिलने के लिए देहरादून आया और कहा कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। 

देहरादून आता रहा और मसूरी घूमाने ले जा होटल में उसके साथ करता रहा दुष्कर्म -

आरोपित ने विश्वास में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर आरोपी बार-बार देहरादून आता रहा और उसे मसूरी घूमाने ले जाता था, जहां वह होटल में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। तहरीर में बताया कि सिद्धार्थ चौधरी ने उसे फोन कर 11 मार्च 2023 को बरेली बुलाया। जब वह बरेली पहुंची तो आरोपी ने उसे होटल में रुकवाया। साथ जीने-मरने की कसमें खाते उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने बताया कि सिद्धार्थ चौधरी ने 11 अक्टूबर 2024 को रामपुर के एक होटल में भी दुष्कर्म किया। 

आरोपी के घर पहुंची तो सिद्धार्थ चौधरी के परिजनों ने उसके साथ किया दुर्व्यवहार -

पीड़ित युवती 16 मार्च 2025 को आरोपी के घर जिला संभल यूपी पहुंची तो सिद्धार्थ चौधरी के परिजनों ने उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट की। आरोप है कि सिद्धार्थ चौधरी के पिता, मामा जिसने खुद को पुलिस में कार्यरत बताया और सिद्धार्थ के चचेरे भाई ने उसके साथ हाथापाई की और मामा ने पिस्टल तान दी और उसके गले में रस्सी डालकर गला दबाने की कोशिश की। पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ