सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का विज्ञापन देख लोगों ने लगाया था रूपया -
मोबाइल एप्लिकेशन द्वारा एक प्लानिंग के साथ किया गया घोटाला है-
HIBOX एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो एक प्लानिंग के साथ किया गया घोटाला है। इसके जरिए आरोपियों ने हर दिन 1 से 5 प्रतिशत तक ब्याज, यानी एक महीने में 30% से 90% तक की गारंटीशुदा रिटर्न देने का वादा किया था। इस ऐप को फरवरी में लॉन्च किया गया था।
HIBOX एप से 1000 करोड़ ठगने का मामला -
HIBOX एप से 1000 करोड़ ठगने के मामले में पुलिस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर यूटयूबर से पूछताछ करेगी। वहीं, भारत में गिरोह के मुख्य आरोपी जे. शिवराम (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी न्यू वॉशरमेनपेट, चेन्नई का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के चार बैंक खातों में मौजूद 18 करोड़ रुपये सीज किए हैं। पुलिस को अब तक 151 शिकायतें मिली हैं।
बड़े यूट्यूबर द्वारा इस एप्प का कराया गया था प्रचार -
आईएफएसओ प्रमुख उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 16 अगस्त को यूनिट को 29 शिकायतें मिलीं थी। उनसे हाईबॉक्स एप में मासिक रिटर्न का वादा कर निवेश करवाया गया था। ठगों ने सौरभ जोशी, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, दिलराज सिंह आदि के जरिये एप का विज्ञापन करवाया था।







0 टिप्पणियाँ