बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा के पैर में लगी गोली-
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पैर में गोली लग गई है। गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे तभी ये हादसा हो गया। गोविंदा अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है। गोविंदा सुबह कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। कहा जा रहा है कि वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी मिस फायर हो गया। अब एक्टर को क्रिटिकल केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा को आईसीयू में रखा गया है।
ये पड़ें- हलद्वानी,सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने बनाया प्लान,विधि विधान से शिफ्ट होगा कालुसिद्ध मंदिर
कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे गोविंदा-
बताया जा रहा हे की अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर केस में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से छूट गई और गोली चल गई जो उनके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वे अभी अस्पताल में हैं।
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈






0 टिप्पणियाँ