हल्द्वानी,बारातों में अब रात्रि 10 बजे बाद सड़कों पर नहीं बजेगा बैंड,साथ ही रखे एसोसिएशन ने कई और प्रस्ताव

रात्रि 10 बजे बाद नहीं बजेगा बैंड -

हल्द्वानी,विवाह समारोह संयुक्त संघर्ष समिति की आज एक बैठक सम्पन हुई।  मुख्य संयोजक नवीन पांडे सन्नू वा सह संयोजक रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में आज हल्द्वानी बैंड एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विवाह समारोह संघर्ष समिति ने प्रस्ताव रखा गया की रात्रि 10 बजे बाद सड़क पर बैंड ना बजाने और 90 प्रतिशत पैमेंट कार्य होने से पूर्व किये जाने पर ही बैंड उपलब्ध कराने को लेकर सहमति हुई। 

हल्द्वानी में तो बारात चढ़ती ही रात 9 बजे बाद हे -

बैंड एसोसिएशन के इस फैसले के बाद से एक बड़ा सवाल उठता हे की हल्दवाई में तो बारात चढ़ती ही रात 9 बजे के बाद हे। रात 10 बजे के बाद वैसे ही डीजे सिस्टम बंद हो जाता हे और अब अगर बैंड भी बंद हो गया तो बारातियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। 

प्रमुख धार्मिक कार्यों में संगठन की ओर से बैंड सेवा रहेगी निशुल्क-

साथ ही बैंड एसोसिएशन के अध्यक्ष उसान हुसैन ने कहा कि हल्द्वानी बैंड एसोसिएशन इस वर्ष से हल्द्वानी शहर के प्रमुख धार्मिक कार्यों में संगठन की ओर से बैंड की सेवा निशुल्क देंगे। इसकी सुरुवात इस वर्ष प्राचीन शिव सेवा समिति की ओर से श्री राम बारात के आयोजन में की जाएगी। बैठक का संचालन समिति के सदस्य एवं टैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा किया गया। 

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ