हल्द्वानी,दिन दिहाड़े क्षेत्र में फायरिंग करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिन दिहाड़े क्षेत्र में हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग-

➤हल्दूचौड़ में दिन-दहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 06 आरोपियों को 02 घण्टे के भीतर ही लालकुऑ पुलिस ने किया गिरफ्तार
➤घटना में प्रयुक्त पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस मय मैगजीन,02 खोखा कारतूस किए बरामद
➤एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट संदेश अराजकता बर्दाश्त नहीं, होगी कड़ी कार्यवाहीएसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए नगद धनराशि के पुरस्कृत करने की करी घोषणा

समझाने का प्रयास किया तो गाली गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चले गये-

हल्द्वानी,22.10.24 को कैलाश चन्द्र निवासी दौलिया न0 1 हल्दूचौड़ लालकुआं द्वारा थाना लालकुआं में तहरीर दी कि दिनांक 22.10.24 को ग्राम देवरामपुर में आपूर्ति निरीक्षक मोहत कठैत की अध्यक्षता में सस्ते गल्ले की दुकानों के प्रस्ताव को लेकर आयोजित मीटिंग के दौरान मोहित जोशी व राजू पाण्डे द्वारा बहस की जाने लगी जिन्हे वादी द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो उक्त के द्वारा वादी मुकदमा के साथ गाली गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चले गये।

दुकान के बाहर खडा था की तभी पीछे से 03 कारों में पहुंचें अभियुक्त-

जिसके बाद वादी अपनी दुकान दौलिया हल्दूचौड़ पहुचा तथा दुकान के बाहर खडा था की तभी पीछे से 03 कारों में मोहित जोशी ,राजू पाण्डे , कार्तिक रजवार, सतीस सनवाल ,विजय जोशी तथा 01-02 अन्य साथी द्वारा आकर हमला तथा पथराव किया गया तथा उनमे से किसी व्यक्ति द्वारा करते हुए मेरे जान से मारने की नियत से मेरे उपर फायरिंग की गयी की गयी, किसी तहर मैने भागकर बचकर अपनी जान बचाई। तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में मु0अ0सं0 199/24 धारा191 (2) (3)/109/352/351(3) बीएनएस बनाम मोहित जोशी व अन्य पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी चौकी हल्दूचौड़ उ0नि0 गौरव जोशी के सुपुर्द की गई।

घटना के पश्चात भागने की फिराक में थे अभियुक्त-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा पंजीकरण के 02 घण्टे के भीतर ही फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 05 अभियुक्तों को
1. सतीश सनवाल, 2. भगत सिंह दरियाल, 3. विजय जोशी, 4. राजेंद्र पांडे उर्फ राजू, 5. हिमांशु बमेठा को जो कि घटना के पश्चात भागने की फिराक में थे को आर्शीवाद कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार किया गया, तथा घटना मे प्रयुक्त वाहनों को भी कब्जे में लिया गया।

पूछताछ में बताया-

पूछताछ में बताया कि विजय जोशी व भगत दरियाल उपरोक्त द्वारा घटना मे प्रयुक्त अस्लाह को घटना के बाद मोहित जोशी को देना बताया तथा अभियुक्त मोहित जोशी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फायर आर्म्स 01 अदद पिस्टल मय 02 अदद जिन्दा कारतूस मय मैग्जीन तथा 02 खोखा कारतूस बरामद किये गये।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1-सतीश सनवाल उम्र- 32 वर्ष निवासी- इन्द्रपुर गरवाल हल्दूचौङ थाना- लालकुआं,
2- भगत सिंह दरियाल उम्र-23 वर्षनिवासी इन्द्रानगर प्रथम बिन्दुखत्ता थाना- लालकुआं जनपद- नैनीताल,
3- विजय जोशी पुत्रनिवासी कार रोड राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता थाना लाल कुआं जिला नैनीताल उम्र 29 वर्ष,
4- राजेन्द्र पाण्डेय उर्फ राजू उम्र- 31 वर्ष निवासी- देवरामपुर हल्दूचौङ थाना- लालकुआं जनपद नैनीताल,
5- हिमांशु बमेठा निवासी हरिपुर बच्ची हल्दूचौड लालकुआ नैनीताल उम्र 27 वर्ष,
6- मोहित जोशी निवासी दीना हल्दूचौड निकट एलबीएस कालेज लालकुँआ नैनीताल उम्र 20 वर्ष,

गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध पूर्व में भी थाना लालकुआं में गम्भीर प्रवृति के अभियोग पंजीकृत है।  एसएसपी नैनीताल द्वारा गिरफ्तारी पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2,500 रुपए नगद इनाम की घोषणा की है।

बरामदगी-

01 अदद पिस्टल कन्ट्रीमेड नाजायद मय 02 खोखा कारतूस मय 02 जिन्दा कारतूस मय मैग्जीन,घटना मे प्रयुक्त बरामद वाहन-
1- वाहन फौक्सवैगन पोलो कार संख्या यूके-04टी-9579
2- वाहन यूके-07डीएन-2228 आई 20 (सिल्वर)

 पुलिस टीम-

1- नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी
2- डी0आर0वर्मा,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं
3- व0उ0नि0 हरेन्द्र सिंह नेगी, कोतवाली लालकुआं
4- व0उ0नि0 द्वित्तीय दीपक सिंह बिष्ट कोतवाली लालकुआं
5- उ0नि0 गौरव जोशी
6- अ0उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी   
7- हे0का0 त्रिलोक सिंह रौतेला
8- कानि0 मनीष कुमारहे।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ