हल्द्वानी की लड़कियों में बढ़ रहा शराब पीने का चलन-
हल्द्वानी,शहर में आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर सामने आ रही हैं जो सुर्खियां बन जा रही हैं। बीते दिन कॉलेज के लकड़े घरों पर पत्थरबाजी करते नजर आए थे तो अब वहीं लड़कियां का नया कारनामा सामने आया हे।
शराब पी सड़क पर लगाया जाम-
बनभूलपुरा की लड़कियों ने शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। ड्रामा भी सड़क पर हुआ तो लंबा जाम लग गया।वहीं स्थानीय लोग भी इन लड़कियों के वीडियो बनाते नजर आए। सूचना पुलिस तक पहुंची तो काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची, महिला पुलिस कर्मियों ने लड़कियों को काबू किया। इसके बाद जाम खुलवाया गया और यातायात को सुचारु किया गया।
तीन लड़कियां शराब के नशे में धुत हैं -
पुलिस के अनुसार घटना काठगोदाम थाने के गौलापार में सोमवार की रात करीब 10 बजे की हे।पुलिस को सूचना मिली कि तीन लड़कियां शराब के नशे में धुत हैं और गौला बाईपास पर हंगामा कर रही हैं,जिससे यहां जाम लग गया है।सूचना मिलते ही पुलिस साथ महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर पहुंची। स्किल महिला पुलिसकर्मी ने तीनों लड़कियों को काबू में किया और सड़क से हटवाया और जाम खुलवाया।
नशे में हंगामा करने वाली लड़कियों का चालान किया गया है और-
इसके बाद पुलिस तीनों को थाने लाई, फिर उनके परिजनों को भी बुलाया गया। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह बनभूलपुरा की रहने वाली हैं। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि नशे में हंगामा करने वाली लड़कियों का चालान किया गया है और भविष्य में ऐसा ना करने की सलाह दी गई हे।









.jpg)

0 टिप्पणियाँ