हल्द्वानी,विवादों की नुमाइश में निगम का छापा,मचा हड़कंप,मिली अनियमताएं

विवादों की नुमाइश में आए दिन पढ़ रहे छापे, नहीं सुधर रहे संचालक- 

हल्द्वानी, एमबी इंटर कालेज के मैदान में "विवादों की नुमाइश" चल रही है जो की आये दिन चर्चाओ में है। बीते दिनों मैदान में गाड़ी पार्किंग को लेकर घमासान हुआ जो की मारपीट में तब्दील हुआ और फिर तलवारें निकल आई थी। उसके बाद घरेलू सिलेंडर का खुलेआम उपयोग पाया गया।विवाद यहीं समाप्त नहीं हुआ गंदे तेल मेद स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का कार्य चल रहा था जिसमें मौके पर छापा मारा गया। वहीं आज कूड़ा करकट आदि पाये जाने पर नगर निगम की टीम ने छापा मारा और चालान कर जुर्माना वसूला। 

अव्यवस्थाओं का केन्द्र बनी नुमाइश-

पिछले कई सालों से नगरवासियों के मनोरंजन के लिए शहर में नुमाइश का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन इस वर्ष नुमाइश में हो रही अव्यवस्थाओं से यह चर्चाओं का केन्द्र बनी हुई है।

फिलहाल विवादों की नुमाइश जारी है जान हथेली पर रखकर आएं-

नुमाइश मैदान में बेहतर कूड़ा प्रबंधन नहीं होने पर नगर निगम के उप आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में टीम द्वारा आज शाम छापेमारी की गई। टीम ने कूड़ा गंदगी व प्लास्टिक पाए जाने पर 5000 का चालान किया। नगर आयुक्त विषाल मिश्रा ने बताया कि नगर निगम ने शुल्क जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संचालको द्वारा शुल्क जमा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके जमा न होने पर आरसी काटी जायेगी। फिलहाल विवादों की नुमाइश जारी है जान हथेली पर रखकर आएं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ