काफी दिनों से फरार चल रहे दो आरोपी -
हल्द्वानी,बीते दिनों एम.बी. इन्टर कालेज ग्राउण्ड में नुमाइश के दौरान वाहन पार्किंग को लेकर हुये विवाद में धारदार हत्यारों से मारपीट व गाली गलोच करने को लेकर काफी दिनों से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हे। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली हैं।
20 जुलाई को एम.बी. इंटर कॉलेज ग्राउण्ड में नुमाइश के दौरान हुआ था विवाद -
आरोपियों के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि 20 जुलाई को एम.बी. इंटर कॉलेज ग्राउण्ड में नुमाइश के दौरान हुये विवाद को लेकर अजीत सिंह बगड़वाल पुत्र टीकम सिंह बगड़वाल द्वारा हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी गयी थी, जिस में उन्होंने दो व्यक्तियों पर उनके ऊपर धारधार हत्यारों से हमला करने की बात कही थी। जिस पर तत्काल कारवाही करते हुये घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम का गठन किया गया।
ये पड़ें - विवादों की नुमाइश भगवान भरोसे जारी है
एसएसपी मीणा ने बताया दोनों युवक उधमसिंहनगर के हिस्ट्रीशीटर रह चुके है-
गठित पुलिस टीम ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर नुमाइश ग्राउण्ड के आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों का अवलोकन किया वा वांछित स्थानों पर अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी की। इसी दौरान पुलिस व एसओजी टीम ने अभियुक्तों को शुक्रवार 26 जुलाई को उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में सिमनरदीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी पुलभट्टा व आशुतोश भंड़ारी पुत्र भुपाल सिंह भंड़ारी निवासी लालपुर किच्छा शामिल है। एसएसपी मीणा ने बताया कि दोनों युवक उधमसिंहनगर के हिस्ट्रीशीटर रह चुके है।
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈






0 टिप्पणियाँ