उत्तराखंड,मौसम विभाग ने इन ज़िलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट,भारी बारिश होने की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भारी बारिश होने की संभावना-

उत्तराखंड, प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बतातें चलें की मौसम विभाग पहले यह अलर्ट जारी कर चुका है कि अब मानसून रफ्तार पकड़ने जा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से अगले तीन घंटे के लिए देहरादून और हरिद्वार के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का तात्कालिक अलर्ट जारी किया है,वहीँ एनडीएमए ने सकर्तकता बरतने की सलाह दी है।
Advertise with us call now-9897427220

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी-

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में 17-18 जुलाई को भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले दिनों में मानसून पकड़ेगा रफ्तार -

देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा।

लोगों से नदी ,बरसाती नालों वा गधेरों से दूर रहने की सलाह-

तीर्व बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से नदी ,बरसाती नालों वा गधेरों से दूर रहने की सलाह दी गई है, साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान खास सावधानियां बरतने की भी हिदायत भी दी गयी है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ