मृतक युवक अपनी प्रेमिका के साथ किराये के मकान में रहता था -
हल्द्वानी,मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक की घर में फंदे पर लटकी लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा हे कि मृतक युवक अपनी प्रेमिका के साथ रहता था,वहीँ घटना के बाद से उसकी प्रेमिका गायब है। प्रेमिका अपने साथ उसका मोबाइल और कुछ जरूरी सामान भी ले गई, जबकि प्रेमिका ने अपने सभी समान को जला दिया। है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
शिवम का मोबाइल और उसका जरूरी सामान संग प्रेमिका फरार-
प्रेमिका फरार है, मृतक के परिजनों ने शरीर पर मिले निशान के आधार पर प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। मुखानी पुलिस के अनुसार आरके नगर जवाहरनगर कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी शिवम श्रीवास्तव (31 वर्ष) मुखानी थाना क्षेत्र के प्रगति विहार हिम्मतपुर तल्ला में मकान में किराए पर रह रहा था, उसके साथ एक युवती भी रहती थी जिसे उसकी प्रेमिका बताया जा रहा है शिवम बहुत समय तक जब कमरे से बाहर नहीं आया तो मकान मालिक उसे देखने पहुंचा। उसने देखा की शिवम का शव फंदे से लटक रहा था,तब उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीँ युवती ने अपने कपड़े व अन्य सामान जलाकर राख कर दिया और जाने से पहले शिवम का मोबाइल और उसका जरूरी सामान आपके साथ ले गई है।
परिजन हल्द्वानी पहुंचे तो पता चला कि शिवम के साथ एक युवती भी रह रही थी-
शिवम ऑफिस नहीं पहुंचा तो उसके साथियों ने मकान मालिक को फोन किया, जिसके बाद साथियों ने ही मौत की सूचना शिवम के भाई सलिल श्रीवास्तव को दी। उसके बाद परिवार वाले हल्द्वानी पहुंचे परिवार वालों के अनुसार, शिवम के साथ रहने वाली युवती कौन थी इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। युवती ने अपने कपड़े व अन्य सामान जलाकर राख कर दिया और जाने से पहले शिवम का मोबाइल और उसका जरूरी सामान आपके साथ ले गई है। मोबाइल स्विच ऑफ है,शिवम के कंधे पर लाल निशान भी मिले हैं। परिजनों ने शिवम की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। शिवम करीब आठ महीने पहले एक शॉपिंग कंपनी में टीम लीडर के पद पर नियुक्त होकर हल्द्वानी आया था। मुखानी पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Advertise with us call now-9897427220








0 टिप्पणियाँ