हल्द्वानी,सुबह-सुबह कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने की एसडीएम कोर्ट में छापेमारी,मचा हड़कंप

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने की एसडीएम कोर्ट में छापेमारी -

हल्द्वानी, एसडीएम कोर्ट परिसर में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज सुबह तड़के करीब 10.30 पे पहुंचे। कमिश्नर दीपक रावत के अचानक पहुंचते ही एसडीएम कोर्ट के कर्मचारियों और वहां मौजूद वकीलों में हड़कंप मच गया।

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय और प्राधिकरण के कार्यालय में किया निरीक्षण -

इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एसडीएम कोर्ट स्थित एसडीएम कार्यालय,सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय और प्राधिकरण के कार्यालय में निरीक्षण किया और वहां हो रहे कामकाज के बारे में जानकारी ली।
Advertise with us call now-9897427220

समय-समय पर इस तरह की छापेमारी बेहद जरूरी 

उन्होंने इस दौरान कहा कि समय-समय पर इस तरह की छापेमारी बेहद जरूरी है क्योंकि सरकारी ऑफिस में तैनात कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर किस समय आते हैं और जनहित के कार्य को वह कैसे करते हैं इसके बारे में पता लगता है।फिलहाल कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत प्राधिकरण के कार्यालय में छापेमारी कर रहे है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ