भाजपा नेत्री से दुष्कर्म के आरोपी की नहीं हो सकी गिरफ्तारी-
रुद्रपुर,भाजपा नेत्री से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन अब कथित आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी की ओर से पीड़िता को बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। वहीं पुलिस ने वायरल आडियो की जांच की बात कही है।
जेल जाने की पूरी तैयारी में है, मेरी जमानत हो जाएगी-
ट्रांजिट कैंप निवासी भाजपा नेत्री ने कुछ दिन पहले संजय दत्ता के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कराया था। अब इस मामले को लेकर दो आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें कथित रूप से पीड़िता को धमकी दी जा रही है। ऑडियो में कथित रूप से आरोपी कह रहा है कि "वह जेल जाने की पूरी तैयारी में है, मेरी जमानत हो जाएगी,तू देख मैं क्या कर सकता हूं। मैं जेल जाऊंगा, लेकिन तेरा पूरा खानदान खराब करके जाऊंगा"।
पीड़िता की बहनों को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप-
आरोपी पीड़िता की बहनों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
.jpeg)







0 टिप्पणियाँ