आंचल ने की बड़ोतरी -
हल्द्वानी, दुग्धसंघ उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने ग्राहकों को आज से महंगाई का झटका दिया है। दुग्ध संघ ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। संघ ने आंचल के स्टैंडर्ड और गाय के दूध पर दो रुपये प्रतिकिलो की दर से बढ़ोतरी की है और ये नई दरें आज से यानि सोमवार से लागू हो जाएंगी।
ये पड़ें- जानें क्यों कौस्तुभानंद जोशी हैं हल्द्वानी मेयर पद के प्रबल दावेदार,संघ में रखते हैं अच्छी पकड़
गाय का दूध अब 56 रूपए का मिलेगा-
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के सामान्य प्रबंधक डॉ. पीएस नागपाल ने बताया कि आंचल के तीन उत्पादों के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। उनके द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार आंचल के स्टैंडर्ड दूध के 1000 मिलीलीटर पैक के दाम 55 रुपए से बढ़ाकर 56 रुपए कर दिए हैं, जबकि गाय के दूध के दाम में प्रति लीटर दो रुपए बढ़ोतरी की गई है। गाय का दूध अब 56 रूपए का मिलेगा।
ये पड़ें -कैंची धाम में बड़ते वीवीआईपी कल्चर से हो रही आस्था प्रभावित,नियमो को वीवीआईपी कल्चर दिखा रहा ठेंगा
बताएं चलें कि एक अप्रैल को दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध किसानों से दूध खरीद में दो रुपए की बढ़ोतरी की थी, इसके बाद संघ ने उपभोक्ता दरों में भी अब बढ़ोत्तरी कर दी है।
.jpeg)





0 टिप्पणियाँ