18 जून से दो दिन वर्षा की संभावना -
उत्तराखंड में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है और अभी इससे निजात पाने के आसार भी नहीं दिख रहे हैं। हालांकि 18 जून से दो दिन वर्षा की संभावना जताई जा रही है और इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
बतातें चलें की वर्तमान में प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर इन पर्वतीय जनपदों में जहां हीट वेव्स चल रही है, वहीं टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा,चंपावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में कुछ जगह हिट बेब्स का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 17 जून को टिहरी, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल ,अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में हीट वेव की बात कही है।
आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तेज दौर होने की संभावना -
18 जून एवं 19 जून को येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग सहित अन्य सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने कहीं-कहीं झक्कड़ के साथ वर्षा के तेज दौर होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने नैनीताल जनपद में भी गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तेज दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताते हुए राज्य के अन्य जनपदों में भी स्थिति इसी तरह की होने की संभावना व्यक्त की है।
मानसून आने में अभी कम से कम 10 दिन का समय शेष है -
राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी है और मानसून आने में अभी कम से कम 10 दिन का समय शेष है। उससे ठीक पहले गर्मी से बेहाल लोग प्री- मानसून की बारिश की आस लगाए बैठे हैं। मैदानी इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है कुछ दिन और बारिश नहीं हुई तो यह तापमान 43 डिग्री को पार कर आगे बढ़ सकता है।
.jpeg)







0 टिप्पणियाँ