सफिया मलिक बरेली से गिरफ्तार-
हल्द्वानी,बीते दिनों हुई बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस ने आज फिर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुरे मामले में धोखे, बेईमानी एवं जालसाजी से जमीन का सौदा करने में शामिलअब्दुल मलिक की पत्नी सफिया मलिक को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृत व्यक्ति के नाम का उपयोग कर जमीन पर अवैध निर्माण कर बेचा -
बतातें चलें कि बीती 22 फरवरी को अब्दुल मलिक की पत्नी सफिया मलिक के खिलाफ नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी थी और आरोप लगाया था कि सफिया ने कंपनी बाग में लीज की जमीन कूटरचना कर मृत व्यक्ति के नाम का उपयोग कर जमीन पर अवैध निर्माण कर उसे बेच दिया था। पुलिस ने इस मामले में सफिया मलिक पत्नी अब्दुल मलिक सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
Advertize with us,call now- 9897427220
लम्बे समय से सफिया चल रही थी फरार -
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही सफिया फरार चल रही थी। इसी बीच सफिया की अग्रिम जमानत की याचिका भी कोर्ट से खारिज हो गई, जिस पर पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुट गई। वहीँ एसएसपी पहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सफिया मलिक को बिहारीपुर जिला बरेली से गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस टीम में एसएसआई महेन्द्र प्रसाद, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, हे.कां. ललित कुमार, कां. महबूब अली, महिला कां. राजेश्वरी नेगी शामिल रहीं।
haldwani-news-today, banbhoolpura-violence-update, abdul malik,
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈




0 टिप्पणियाँ