मुख्यमंत्री धामी का रुद्रपुर में ज़ोरदार स्वागत -
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में नजूल भूमि पर मालिकाना हक के पट्टे वितरित किये और कई लोगों को किफायती आवास आवंटित किये।
गरीबी और अभावों को खुद नजदीक से देखा है -
मुख्यमंत्री धामी ने कहा की हमने जो वायदा किया था आज वह पूरा हुआ है। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि पट्टा लेने के लिए आपको दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़े, इसलिए सुनिश्चित किया कि बस्तियों में ही कैंप लगाये जायें। जिला प्रशासन और नगर निगम के लोग खुद चलकर घरों तक पहुंचे और जरूरी औपचारिकतायें थी वह पूरे करी,साथ ही इस प्रक्रिया में जिनको भी लाभ मिला है उनका एक भी रूपया खर्च नहीं होने दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी का जो संकल्प है कि अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए उसकी संकल्प के अनुरूप प्रदेश की सरकार काम कर रही है।अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि गरीबी और अभावों को उन्होंने खुद नजदीक से देखा है इसीलिए उनका प्रयास है कि जनता को समस्याओं से जूझना ना पड़े।
पहले चरण में 2600 लोगों को मिले पट्टे -
पहले चरण में 2600 लोगों को पट्टे मिले हैं जो बाकी बचे हैं उन्हें भी जल्द से जल्द पट्टे दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो भी हमने संकल्प और वायदे के रूप में जनता के सामने रखा है उन्हें हरसंभव पूरा करने का प्रयास किया है।
300 सौ से अधिक व्यापारियों को दुकानें दी जायेगी-
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में रूद्रपुर के जिन व्यापारियों की दुकानों को उजाड़ा गया था उनका भी पुनर्वास किया जायेगा। इसके लिए जिलाधिकारी को निर्देश दे दिये हैं। शहर में जो वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है उसमें 300 सौ से अधिक व्यापारियों को दुकानें दी जायेगी।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈





0 टिप्पणियाँ