लाखों की सट्टा पर्ची संग किया गिरफ्तार -
हल्द्वानी,एसएसपी नैनीताल ने जनपद नैनीताल में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कठोर वैधानिक कार्रवाही करने के लिए जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। इस कर्म में हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी तथा संगीता सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में एसओजी और थाना पुलिस टीम ने मंगलपड़ाव क्षेत्र के अम्बेडकर नगर गली से तीन अभियुक्तों को लाखों की सट्टा पर्ची के साथ सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाते वक़्त जुआ खेलते गिरफ्तार किया हे।थाना हल्द्वानी पर एफ0आई0आर0 नं0- 48/2024 धारा 13 जुआँ अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पकड़े गए अभियुक्त-
1-अभिमन्यु सागर उर्फ सन्नी – पुत्र स्व0 मोहन लाल सागर, निवासी अम्बेडकर नगर मंगलपड़ाव हल्द्वानी जिला नैनीताल, उम्र- 40 वर्ष।
2-गुलशन कुमार सागर – पुत्र बनवारी लाल सागर, निवासी अम्बेडकर नगर मंगलपड़ाव हल्द्वानी जिला नैनीताल, उम्र- 29 वर्ष।
-देव सक्सेना – पुत्र अशोक सक्सेना, निवासी अम्बेडकर नगर, मंगलपड़ाव थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल, उम्र- 20 वर्ष।
बरामदगी- 1,01,190 रुपए और सट्टा पर्ची।
haldwani-crime, ssp-nainital, nainital-police, satta king haldwani,
टीम में ये रहे मौजूद -
उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल–चौकी मंगलपड़ाव
कानि0 257 ना0पु0 अरूण राणा–चौकी मंगलपड़ाव
हे0कानि0 ललित कुमार – (एसओजी)
कानि0 चन्दन नेगी– (एसओजी)
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈





0 टिप्पणियाँ