पुलिस की गिरफ्त में मास्टरमाइंड-
हल्द्वानी,बनभूलपुरा कांड का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक 8 फरवरी को हुई हिंसा के बाद आज पुलिस की गिरफ्त में आ चूका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बनभूलपुरा हिंसा के 16 दिन बाद पुलिस ने इस हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार किया है।
मलिक का बेटा अब्दुल मोईद है फरार-
एसएसपी ने बताया कि दिल्ली से अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी हुई है अभी एकमात्र अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद फरार है वहीँ दो अन्य गिरफ्तारियां भी आज हुई है, अब तक इस पूरे मामले में 81 गिरफ्तारियां कर ली गई है। पुलिस की कई टीम में हिंसा के अगले दिन से ही इस मास्टरमाइंड की तलाश कर रही थी।
एंटीसिपेटरी बेल यानी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है-
बता दे कि आज अब्दुल मलिक ने अपने एक वकील के जरिए हल्द्वानी के सेशन कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी।मलिक ने सेशन कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल यानी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है जिसमें उसने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है।
abdul malik news, abdul malik arrested,nainital police,
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈




0 टिप्पणियाँ