स्थानीय लोगों ने खबर को बताया गलत -
नैनीताल,सरोवर नगरी में बीते दिनों कुछ सोशल मीडिया व पोर्टलों में जिला मुख्यालय के समीप गेठिया-आलूखेत क्षेत्र में स्थानीय लोगों को चुड़ैल दिखने की सूचना प्ररारित की गई थी। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए खबर को गलत ठहराया है। पूरा मामले में ग्रामीणों ने कहा की झूठी सूचना फैलाने वालों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
बाइक सवार को एक चुड़ैल का साया दिखने की सूचना प्रसारित की थी-
बताते चलें कि बुधवार को नैनीताल के कई लोगों ने पोर्टलों व सोशल मीडिया में गेठिया आलूखेत क्षेत्र में बाइक सवार को एक चुड़ैल का साया दिखने की सूचना प्रसारित की थी। सूचना प्रसारित होने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है लेकिन वहीं ग्रामीणों ने इस सूचना को गलत ठहराते हुए पोर्टलों व सोशल मीडिया में झूठी सूचना व भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं कई लोगों ने यूट्यूब का एक लिंक शेयर करते हुए वीडियो कहीं और की बताई है।
भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर पैनी नजर -
आलूखेत निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। लोगों की ओर से भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। साथ ही कहा कि ऐसी भ्रामकता फैलाने वालों के खिलाफ शिकायत की जाएगी। मामले में तल्लीताल के थाना प्रभारी रमेश सिंह बोरा ने बताया कि भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। सूचना गलत पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈





0 टिप्पणियाँ