स्कूल की प्रिंसिपल ने पंखे में लटक कर गवाई जान,जांच में जुटी पुलिस

प्रिंसिपल ने पंखे में लटक कर गवाई जान -

रुद्रपुर स्तिथ पॉश सोसाइटी ओमेक्स में शुक्रवार देर रात रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पायल भारती ने पंखे में लटक कर जान दे दी। वह गंगेज सी टावर के फ्लैट नंबर 107 में रहती थीं। ये घटना देर रात करीब एक बजे की हे,घटना का तब पता लगा जब पायल के पति संयुक्त भारती घर लौटे। ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले संयुक्त भारती ने जब पत्नी को पंखे पर झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए।

कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ-

घर में चीख पुकार मच गई जिसे सुनकर आसपास के फ्लैट के लोग भी निकल आए। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।जानकारी अनुसार पायल भारती के पास से या घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका -

जिस वक्त पायल ने यह कदम उठाया, उनकी नौ वर्षीय छोटी बेटी घर में सो रही थी वहीं उनकी बड़ी बेटी एनसीसी कैंप में बाहर गई हुई है। फिलहाल अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस पायल के पति और बच्चों से पूछताछ कर रही है। सोसाइटी में इस घटना को लेकर तरह के तरह की चर्चाएं और सनसनी का माहौल है।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ