डेंगू से महिला की मौत -
काठगोदाम,क्षेत्र में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब लोगों को पता चला कि रेलवे कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय एक महिला की मंगलवार शाम डेंगू (Dengu)से मौत हो गई है। महिला का नैनीताल रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में सोमवार से उपचार चल रहा था। नैनीताल जिले में डेंगू से मौत का के पहला मामला सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
महिला को करीब एक हफ्ते से बुखार की शिकायत थी-
जानकारी अनुसार काठगोदाम स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी एक 36 वर्षीय महिला को उसके परिजनों ने खराब तबीयत के चलते सोमवार शाम नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। महिला को करीब एक हफ्ते से बुखार की शिकायत थी। निजी अस्पताल में जब महिला का ब्लड सैंपल लेकर कार्ड टेस्ट किया गया तो डेंगू के लक्षण मिले। इसके बाद सैंपल को एलाइजा जांच के लिए लैब भेजा गया। मंगलवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की एलाइजा रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
~2.jpeg)


0 टिप्पणियाँ