पति पत्नी और वो के बीच जमकर हुई मारपीट - पति-पत्नी की मारपीट के दौरान ही दूसरी महिला के परिजन भी मोके पर आ धमके -
रूद्रपुर,पति पत्नी के बीच तीखी नोंक झोंक हुई जिसके बाद पति घर से चला गया और कुछ देर बाद पति किसी अन्य महिला के साथ एक पीजी के कमरे में पाया गया जिसके बाद पत्नी आग बबूला हो गई और मौके पर ही पति की जमकर पिटाई कर दी। पति-पत्नी की मारपीट के दौरान ही दूसरी महिला के परिजन भी मोके पर आ धमके और उनकी मौके पर तीखी बहस शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही आवास विकास चौकी प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीे और दोनों पक्षों के लोगों को चौकी ले आई।
पति को पीजी के एक कमरे से महिला संग पकड़ लिया-
जानकारी अनुसार रुद्रपुर निवासीें पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। महिला को जानकारी मिली कि उसका पति श्याम टाकीज रोड़ में स्थित एक पीजी के कमरे में किसी महिला के साथ मौजूद है। जिसके बाद महिला मौके पर पहुंची और उसने अपने पति को पीजी के एक कमरे से महिला संग पकड़ लिया। इसके बाद पति पत्नी के बीच तीखी नोंक झोंक हुई और बात मारपीट तक पहुँच गई। इसी बीच कमरे वाली महिला के परिजन भी वहां आ पहुंचे और उनकी उनसे तीखी नोंक झोंक शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी मय पुलिस वहां आ गईं जो दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए चौकी ले गई।चौकी में भी दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा काटा।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈




0 टिप्पणियाँ