हल्द्वानी,चलते ऑटो से बच्चे के साथ गिरी महिला की मौत

बच्चे को गोद में लेकर ऑटो में सवारी करना महिला को नहीं आया रास - 

हल्द्वानी,बच्चे को गोद में लेकर ऑटो में सवारी करना महिला को रास नहीं आया,ऑटो के अगले हिस्से में बैठी महिला हादसे का शिकार हो गई और चलते ऑटो से बच्चे समेत सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया जहां महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अचानक नसरीन बच्चे के साथ चलते ऑटो  से सड़क पर जा गिरी -

जानकारी अनुसार लाइन नंबर 18 बनभूलपुरा निवासी नसरीन उम्र 38 अपने बच्चे को लेकर किसी काम के सिलसिले में गौलापार गई थी। घर वापसी के लिए वह गौलापार से एक ऑटो में सवार हुई और ऑटो के अगले हिस्से में बैठ गई,इस दौरान उसकी बच्ची नसरीन भी उसकी गोद में थी। बताया जा रहा है कि ऑटो अभी कुछ ही दूर गया था कि तभी अचानक नसरीन बच्चे के साथ चलते ऑटो से सड़क पर जा गिरी और बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ