हल्द्वानी,नकली एसओजी कर्मी बन घुसे बार में,जमकर पी शराब,उतने में पहुंची असली एसओजी,फिर हुआ कुछ ऐसा

जब नकली एसओजी के सामने पहुंची असली एसओजी-

हल्द्वानी, काठगोदाम के दो युवक रामपुर रोड स्थित एक बार में जा पहुंचे जहाँ उन्होंने जमकर शराब पी चिकन खाया और जब बिल देने का टाइम आया तो खुद को एसओजी कर्मी बता हंगामा काटने लगे।  मालिक ने तुरंत इसकी सूचना सौ नंबर पर दी तो असली एसओजी मौके पर पहुंच गई। 

मैनेजर ने एसओजी अधिकारी को फोन कर दोनों की फोटो करी शेयर-

प्राप्त जानकारी अनुसार काठगोदाम में रहने वाले दो दोस्त गुरुवार दोपहर रामपुर रोड स्थित एक बार में पहुंचे। दोनों ने यहाँ शराब पी और जब 3300 रुपये का बिल आया तो उन्होंने ये बिल नहीं चुकाने के लिए हंगामा काटना शुरू कर दिया और खुद को एसओजी कर्मी बताने लगे ताकि बार मालिक उनकी इस भप्की में आ जाये और उन्हें ये बिल नहीं चुकाना पड़े। इस बीच मैनेजर ने एसओजी अधिकारी को फोन कर दोनों की फोटो शेयर कर दी।

असली एसओजी सिपाही को सामने देख दोनों का नशा हुआ छु-मंत्र -

एसओजी अधिकारी ने बताया कि इस तरह के कोई जवान उनकी टीम में नहीं है। मौके पर तत्काल असली एसओजी का सिपाही पहुंच गया। असली एसओजी सिपाही को सामने देख दोनों का नशा उतर गया।  पुलिस दोनों को चौकी ले आई।  पूछताछ में सामने आया है कि दोनों काठगोदाम निवासी हैं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ